गुप्ता-लखमिनिया बांध को रिंग बांध बनाया जाएगा : जल संसाधन मंत्री
Ad Place!

गुप्ता-लखमिनिया बांध को रिंग बांध बनाया जाएगा : जल संसाधन मंत्री




CM नीतीश कुमार ने मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में बीते साल की थी इसकी घोषणा


BINOD KARN


BEGUSARAI: जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को बेगूसराय से मटिहानी-खोरमपुर ढाला होते हुए जाकर गुप्ता-लखमिनिया बांध का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुखमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल जब बेगूसराय जिले में आए थे, तब उन्होंने गुप्ता-लखमिनिया बांध को बेगूसराय और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए रिंग बांध के रूप में परिवर्तित कराने की घोषणा की थी। जल संसाधन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए यथाशीघ्र विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें।


मंत्री श्री झा ने कहा कि थर्मल पावर स्टेशन (एनटीपीसी) से लेकर खोरमपुर ढाला तक करीब 10 किलोमीटर लंबाई में गुप्ता-लखमिनिया बांध का उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा तथा इसे रिंग बांध के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इससे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों की लाखो की आबादी को बाढ़ से स्थाई सुरक्षा मिलेगी। 


मंत्री श्री झा ने कहा कि बेगूसराय बिहार का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां गंगा नदी के किनारे थर्मल पावर स्टेशन (एनटीपीसी) सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। रिंग बांध के निर्माण से इन प्रतिष्ठानों के साथ-साथ संपूर्ण बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र और बेगूसराय नगर निगम की बाढ़ से सुरक्षा पुख्ता हो जाएगी। 


जल संसाधन मंत्री द्वारा बांध के निरीक्षण के दौरान पर मटिहानी के विधायक राजकुमार सिंह, जिले के कई जदयू नेता-कार्यकर्ता और जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख, बाढ़ सहित कई वरीय अभियंता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!