पोल खोल धरना में गरजे राज कुमार, जन जन की यही पुकार अगला PM नीतीश कुमार
Ad Place!

पोल खोल धरना में गरजे राज कुमार, जन जन की यही पुकार अगला PM नीतीश कुमार


BINOD KARN

BEGUSARAI : JD (U) की ओर से गुरुवार को समाहरणालय स्थित हड़ताली चौंक पर आयोजित आरक्षण विरोधी BJP का पोल खोल रैली में JD(U) MLA राज कुमार सिंह BJP पर खूब गरजे। कहा BJP चाहे जितना जोर लगा दे अतिपिछड़े व पिछड़े का आरक्षण खत्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि पिछड़े -अतिपिछड़े की हक को कोई छीन नहीं सकता है। वे इस लड़ाई को लड़ कर उसका हक दिलाएंगे। JD (U) MLA ने कहा कि देश में मंहगाई चरम पर है। बेरोज़गारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नीतीश कुमार इसके खिलाफ आवाज उठाने में लगे हैं। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता जन जन तक पार्टी की नीति व BJP के आरक्षण विरोधी षड्यंत्र को उजागर करने का काम करें। उन्होंने कहा कि जन जन की यही पुकार अगला PM नीतीश कुमार। कहा नीतीश कुमार जिधर जाते हैं बिहार उधर जाती, यह बात साबित हो चुकी है। 2024 में यह भी साबित हो जाएग कि नीतीश कुमार जिधर जाते हैं उधर पूरा देश उधर जाती है। 8 साल में मन की बात सुनाकर मनमानी की और मंहगाई को बढ़ाते गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूदल राय ने की जबकि संचालन महानगर जिलाध्यक्ष जवाहरलाल भारद्वाज ने किया।

बेगूसराय JD (U) के संगठन प्रभारी साधना देवी ने घरेलू गैस की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि, पेट्रोल, डीजल व अन्य आवश्यक सामग्री के मूल्य में बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया। जिला जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व MLC रूदल राय ने कहा कि आरक्षण के विरोध का बड़ी कीमत BJP को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि BJP मुगालते में नहीं रहे, अगला PM नीतीश कुमार बन कर रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने ठाना है नीतीश कुमार को PM बनाना है। 

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा कुशवाहा ने कहा कि षड्यंत्रकारी BJP ने देश को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। बिहार की विशेष दर्जा का वाजिब हक नहीं दिया। बीते विधानसभा चुनाव में जदयू के पीठ में खंजर भोकने काम किया। पूर्व MLC व प्रदेश महासचिव भूमिपाल राय ने कहा कि आरक्षण को लेकर RSS के प्रमुख मोहन भागवत बयान व हाईकोर्ट का फैसला मिलता जुलता है। नीतीश कुमार के शरीर में एक बूंद खून रहेगा तब तक कोई ताकत आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता है। कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन व JD (U) नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धनकू ने कहा कि BJP पूरे देश में आरक्षण खत्म करना चाहती है। हिन्दू मुस्लिम को आपस में लड़ाना चाहती है। उनका मनसूबा कभी सफल नहीं होगा। धन्यवाद ज्ञापन एहसानुल हक 

धरना कार्यक्रम को पंकज कुमार सिंह, अस्मत खातुन, महेश राय, विकास कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरूण कुमार महतो, पवन राय, रामराज महतो, राम संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, जदयू जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पटेल, नंदलाल राय , दिलीप कुमार, असमतुलाह बुखारी, ब्रजकिशोर मेहता, नवल महतो, महेश राय, नंद कुमार, रामसुन्दर कुशवाहा, मनोज सिंह, इंद्रजीत चंद्रवंशी, गणेशराम चंद्रवंशी, रविन्द्र सिंह, अजय पासवान, पंकज राय, मोनू पटेल, विवेक पटेल, नीतीश पटेल, ब्रजेश कुमार, राजीव सिंह पटेल, रामविनय सिंह, राजेन्द्र महतो, सत्येंद्र शर्मा, अरुण पासवान, चंद्रप्रकाश शर्मा, दिलीप पासवान, सुमित प्रधान, महिला नगर अध्यक्ष रीता सिंह, लक्ष्मी देवी, अनिता मिश्रा, क्रांति कुमारी,बबिता देवी, राजेन्द्र राजा आदि नेताओं ने धरना को संबोधित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!