बेगूसराय गोली कांड में आया नया मोड़, मुख्‍य आरोपी की मां ने कहा- बेटा बेकसूर, मेरे पास हैं सबूत
Ad Place!

बेगूसराय गोली कांड में आया नया मोड़, मुख्‍य आरोपी की मां ने कहा- बेटा बेकसूर, मेरे पास हैं सबूत



 बेगूसराय गोलीकांड में अब नया मोड़ आता नजर आ रहा है। एक तरफ दावा चारो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। वहीं, मुख्‍य आरोपी कहे जा रहे केशव उर्फ नागा के बचाव में उसकी मां और‍ पिता आ गए हैं। दोनों का आरोप है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। बेटा बेकसूर है और उसकी बेगुनाही के सबूत उनके पास है। बताते चलें कि रेलवे जीआरपी ने झाझा रेलवे स्‍टेशन से नागा उर्फ केशव को गिरफ्तार किया है। वहीं, अब आरोपी के मां- बाप का आरोप है कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। बेगूसराय में धरने पर बैठे राज्‍यसभा सांसद राकेश सिन्‍हा से परिजनों ने मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि उनका बेटा बेकसूर है।मां का कहना है कि अगर बेटा दोषी है तो उसे फांसी दी जाए। लेकिन अगर दोषी नहीं तो उसे छोड़ा जाए। पिता राम विनय ने कहा कि पुलिस की ओर से उनके बेटों को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने फोटो की मांग की, फोटो मांगने पर पुलिस ने उसे झाझा से गिरफ्तार किया।मां ने कहा पुलिस ने मेरे एक बेटे को गिरफ्तार किया है। मां का आरोप है कि पुलिसवाले दबाव बना रहे हैं। मां का आरोप है एसपी दरोगा मेरे साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उन्‍हें गाली दी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि बेटा बेकसूर है। हमारे पास बेटे के बेगुनाही के सबूत हैं। उसके पास सीसीटीवी फुटेज हैं। जिसे पु‍लिस ले गई है। बेगूसराय के मुख्‍य आरोपी की मां का आरोप है कि पुलिस उसके पास से बेटे के बेगुनाही का सबूत सीसीटीवी फुटेज लेकर चली गई है। उन्‍होंने आशंका जताई है कि पुलिस इसे डिलीट कर बेटे को गुनहगार साबित कर सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!