गैंगवार में चली गोलियां, प्रिंस हुआ घायल, खतरे में जान, पुलिस खोज रही अपराधियों की मुकाम
Ad Place!

गैंगवार में चली गोलियां, प्रिंस हुआ घायल, खतरे में जान, पुलिस खोज रही अपराधियों की मुकाम

THN Network





BINOD KARN

BEGUSARAI: बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को गैंगवार में घात लगाए अपराधियों ने कोर्ट में पेशी के बाद शनिवार को गोली मार दी। वह डेढ़ दर्जन से अधिक संज्ञेय कांडों का आरोपी बताया जाता है। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली लगने से प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल प्रिंस को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारों की मानेंं तो मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने चार साथियों के साथ कार से अपने घर बदलपुरा जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना के एघु गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे बातचीत करने लगा। तभी बाईक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। प्रिंस कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि प्रिंस कुमार कुख्यात अपराधी है। उस पर डेढ़ दर्जन हत्या, लूट, रंगदारी के मामले दर्ज हैं। प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार और वर्चस्व को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

क्या कह रहे हैं एसपी योगेन्द्र कुमार

 बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कुख्यात बदमाश प्रिंस को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। एसपी ने बताया कि अपराधी प्रिंस कुमार की रिकॉर्ड को खंगाला गया तब पता चला कि इस पर 20 के करीब हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज है। इस कुख्यात अपराधी को पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा था। कुछ ही दिन पहले यह जेल से बाहर निकला था। एसपी ने बताया कि जिन लोगों के साथ वह पहले काम करता था उन्हीं के साथ दुश्मनी हो गयी थी। उन्ही में से कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। फिलहाल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!