Begusarai Shoot Out बड़ा षड्यंत्र: RJD
Ad Place!

Begusarai Shoot Out बड़ा षड्यंत्र: RJD




BINOD KARN


BEGUSARAI : RJD ने बेगूसराय शूटआउट केस को षडयंत्र करार दिया है। RJD MLA सतानंद सम्बुध्द ने कहा है कि जिले के बछवाड़ा से चकिया ओपी क्षेत्र तक दहशत फैलाने व निर्दोष लोगो की जान लेने का प्रयास सरकार को बदनाम करने की बड़ी साजिश है। जल्द ही इस साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। ये बातें बुधवार को राजद विधायक सतानंद सम्बुध्द उर्फ ललन यादव ने सदर अस्पताल में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में चुप बैठने वाली नहीं है। जिला पुलिस प्रशासन को अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है। बताते चलें कि RJD MLA सतानंद सम्बुध्द उर्फ ललन यादव गोलीकांड के घायलों से मिलने सदर अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो अशोक कुमार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इधर, RJD MLA राजवंशी महतों भी घायलों से मिलकर समुचित इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा निकाय क्षेत्र से राजद के MLC प्रत्याशी रहे मनोहर यादव भी अपने काफिले के साथ सदर अस्पताल व निजी अस्पताल में घायलों से मिले। मनोहर यादव ने पत्रकारों से कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही खुलासा हो जाएगा कि यह घटना पूरी तरह से सरकार को बदनाम करने के लिए अंजाम दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!