पटना में गरजी बंदूक, 3 को लगी गोली; यह है मामला patna crime
Ad Place!

पटना में गरजी बंदूक, 3 को लगी गोली; यह है मामला patna crime

 


बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ बस स्टैंड में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग होने लगी। गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगने से जख्मी हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया ।  मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और छानबीन चल रही है।  दोनों गुटों के लोग पहले से एक दूसरे को जानते समझते हैं।


बाढ़ बस स्टैंड में मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकुमार मुखिया और ललन कुमार के बीच कई सालों से आपसी वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।  दोनों एक दूसरे को परास्त करने के लिए लड़ते रहते हैं।  राजकुमार मुखिया वार्ड के बासुबली का निवासी है। लल्लन भी उसका पुराना परिचित है। लेकिन दोनों के भी भयानक ईगो क्लैश है।


सोमवार को इसी मामले में दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हो गई।  बहस अचानक हंगामा बवाल में बदल गई और फायरिंग होने लगी। गोली चलने से वहां मौजूद लोग दूर भागने लगे। 


लोगों ने बताया कि फायरिंग किसने की यह नहीं देख पाए।  लेकिन, घटना में 3 लोगों को गोली लगी।  घायलों में एक ही पहचान बासुबली निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है।  सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट करने वाले दोनों गुट के लोग फरार हैं।  पुलिस बस स्टैंड में कैंप कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!