जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल, वक्ताओं ने डाला जीवनी पर प्रकाश
Ad Place!

जयंती पर याद किए गए पं. दीनदयाल, वक्ताओं ने डाला जीवनी पर प्रकाश




BINOD KARN


BEGUSARAI : भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती रविवार को मनाई गई। बेगूसराय सदर विधायक कुंदन कुमार ने भी इसमें भाग लिया। उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन शैली को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की बात कही। विधायक कुंदन कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व ना केवल हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है बल्कि भारतीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से भारतीय स्मिता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अभ्युदय अपना कर्तव्य पथ मानने वाले सभी भारतीयों के प्रेरणा स्रोत हैं। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता को आज जब हम याद कर रहे हैं तो इस मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संपूर्ण निष्ठा से जुड़े उनके संकल्पों को साकार करने की दिशा में किए जा कार्यों को भी याद करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान मजदूर के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन के उत्थान हेतु प्रयासरत है। पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि सशक्त राष्ट्रवाद के प्रहरी और एक गंभीर महान चिंतक के रूप में उन्होंने भारत के गौरवमयी इतिहास के सुनहरे भविष्य की जो नींव रखी थी। आज हम सब उसे साकार करने की दिशा में कार्यरत हैं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का सपना था कि वो राष्ट्र को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचता देख सकें, जो मोदी सरकार ने करके दिखाया है I इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, कुंदन भारती, जिला मंत्री सह संचालन राकेश पांडेय,जिला मंत्री प्रभात पप्पु, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, कमल नयन कुमार, अमिय कश्यप, बबलु कुमार, आयुष ईश्वर, सीताराम रॉय एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मटिहानी मंडल व्दारा आयोजित समारोह में जनसंघ के स्थापना काल के महामंत्री, एकात्म मानववाद, अंत्योदय जैसे मूलभूत सिद्धांत को धरातल पर लागू की परिकल्पना करने वाले महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह शामिल हुए। मटिहानी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण राय के नेतृत्व में आयोजित इस जयंती समारोह में जिला मंत्री बबलेश पार्थसारथी, रंजीत, विजय जी, एवं मंडल के कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!