THN Network
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से जिला प्रशासन ने रोटरी ब्लड बैंक को दिया ब्लड सेपरेटर
BINOD KARN
BEGUSARAI : प्लेटलेट्स चढ़ाने के जरूरतमंद मरीजों को अब बेगूसराय में ही प्लेटलेट्स मिल जाएगा। यह सुविधा बेगूसराय में रोटरी ब्लड बैंक में भी अब उपलब्ध हो गया है। खासतौर पर डेंगू पीड़ित मरीजों को इससे काफी लाभ होगा। डेंगू पीड़ित मरीजों की मौत अक्सर ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी से हो जाती है।
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से जिला प्रशासन ने रोटरी ब्लड बैंक को ब्लड सेपरेटर दिया। इस मशीन के मिल जाने से ब्लड बैंक की सेवाएं और बेहतर होंगी। मौके पर रिफाइनरी के ED सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी तुषार सिंगला, सदर विधायक कुंदन कुमार, सिविल सर्जन आदि मौजूद थे।
रोटरी ब्लड बैंक के चेयरमैन दिनेश टेवड़ीवाल ने ब्लड सेपरेटर मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह जिले के लोगों के लिए गर्व की बात है। रोटरी क्लब का सपना आज साकार हुआ है, जिससे जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयासों से यह संभव हुआ है। इस मशीन से खून से प्लेटलेट्स अलग किए जाएंगे। इस मशीन से अब प्लाजमा और फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा (FFP) को अलग कर चढ़ाए जा सकेंगे।