माई-बहिन योजना को लेकर कांग्रेस ने बेगूसराय में शुरू किया निबंधन, 700 से अधिक निबंधित
Ad Place!

माई-बहिन योजना को लेकर कांग्रेस ने बेगूसराय में शुरू किया निबंधन, 700 से अधिक निबंधित

THN Network

कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं के खाते में सीधे 2500 रुपये : अमिता भूषण 



BINOD KARN 

BEGUSARAI : कांग्रेस पार्टी माई-बहिन योजना को लेकर जिले के गांव-गांव में दस्तक देना शुरू कर दी है। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में इस योजना की शुरुआत पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने हैबतपुर पंचायत से की थी। जहां सैकड़ों महिलाओं को अमिता भूषण ने खुद से पंजीकृत कराया।

 श्रीमती भूषण के नेतृत्व में शुक्रवार को योजना का विस्तार जिले के अन्य पंचायतों में भी किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं को इस योजना के महत्व को समझाते हुए उन्हें पंजीकृत करने में लगे हैं। 
श्रीमती भूषण ने कहा है कि मूल रूप से यह योजना कांग्रेस शासित राज्यों में चलाये जा रही योजना की प्रतिलिपि है। जहां सरकार जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता भेजती है। बिहार में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह दी जाएगी। महिलाएं इस योजना के प्रति काफी उत्साहित नजर आती है। आज श्रीमती भूषण के मार्गदर्शन में तहत लाखो, कैथ, रजौरा आदि पंचायतों में पंजीयन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में ही लगभग 700 महिलाओं को पंजीकृत किया जा चुका है। श्रीमती भूषण ने इस मौके पर कहा कि माई-बहिन मान योजना महज एक योजना नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बिहार की महिलाओं को दिया जाने बाला एक सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक प्रयास है। 
आज के अभियान में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, लाखो पंचायत अध्यक्ष नरेश महतो, कैथ पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पोद्दार, कमल किशोर पोद्दार, विजय शर्मा, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अभय कुमार, नीरज तांती सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!