राजनीतिक कार्यकर्ता विकास साह की नृशंस हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी का बेगूसराय कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
Ad Place!

राजनीतिक कार्यकर्ता विकास साह की नृशंस हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी का बेगूसराय कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन

THN Network

बेगूसराय में विकास साह हत्याकांड की आम आदमी पार्टी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, पुलिस-प्रशासन पर अपराधियों से सांठगांठ का आरोप 



BINOD KARN 

BEGUSARAI : साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता विकास साह की नृशंस हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की तथा दोषी पुलिस पदाधिकारी व अपराधियों को कोर्ट में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा देने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में शामिल आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि अपहरण की सूचना मिलने पर थाना पुलिस अगर सक्रिय होती तो विकास साह की जान बच सकती थी। 
आक्रोशपूर्ण धरना व प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आप के पूर्व संगठन मंत्री सह अधिवक्ता अभिषेक जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार अपराध नियंत्रण करने में पूरी तरह फेल है। मुख्यमंत्री को बिहार की कानून व्यवस्था से कोई मतलब ही नहीं है। बिहार पुलिस दारू माफिया, बालू माफिया एवं जमीन माफियाओं के कब्जे में है। वहीं पूर्व जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि जिला में प्रत्येक दिन जघन्य घटनाएं हो रही है किंतु सत्ता में बैठे हुए जनप्रतिनिधि का ध्यान अपराध नियंत्रण करने को लेकर नहीं है। सभी अपनी चुनावी तैयारी में लगे हुए हैं।
 संगठन सचिव सुनील सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष अभिनव कुमार ने कहा कि विगत दिनों साहेबपुर कमाल प्रखंड के संदलपुर गांव में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता विकास साह की नृशंस हत्या कर दी गई। हद तो यह की दिन-दहाड़े विकास साह को उसके घर से हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया। लेकिन प्रशासन को जिस तत्परता के साथ कारवाई करनी चाहिए था, उसने नहीं किया। यह दर्शाता है कि स्थानीय प्रशासन की अपराधियों के साथ सांठगांठ है। 
 आप के दिव्यरंजन कुमार एवं जितेंद्र राय ने कहा कि नृशंस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, अभियुक्तों का स्पीडी TRIAL, परिवार को पर्याप्त मुआवजा की मांग करता है। धरना पर राजेश कुमार, प्रभाकर कुमार, सिकंदर, रामाश्रय पासवान, छोटू कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।






Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!