दिग्गज BJP नेता राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के द्वादश कर्म पर दी गई श्रद्धांजलि
Ad Place!

दिग्गज BJP नेता राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा के द्वादश कर्म पर दी गई श्रद्धांजलि

THN Network 

राधा बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, विधायक व BJP के सैंकड़ों नेता 



BINOD KARN 

BEGUSARAI : BJP के स्थापना काल 1980 के दशक में पार्टी को खून-पसीना से सींचने वाले घाघरा पंचायत के पूर्व मुखिया, अधिवक्ता व दिग्गज BJP नेता राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा उर्फ राधा बाबू के द्वादश कर्म के अवसर पर जिला BJP व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ABKM) के जिला कमेटी की ओर शहर के पोखरिया स्थित RC Acadmy स्कूल के परिसर में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार को किया गया। श्रद्धांजलि सभा में खास बात यह रही कि BJP का बैनर या झंडा स्कूल परिसर में कहीं भी लगा नहीं दिखाई दिया। अलबत्ता सभा स्थल पर सिर्फ ABKM का ही बैनर लगा था जबकि सभा में BJP नेताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. अमरेन्द्र शांडिल्य ने की तो संचालन BJP के पूर्व जिला महामंत्री वशिष्ठ सिंह कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दोपहर में ही श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। हालांकि विधिवत श्रद्धांजलि सभा दोपहर के बाद आरंभ हुई। जहां राधा बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में BJP MLA कुंदन कुमार, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, BJP जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता सह अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार सिंह अमर, जिला के पूर्व कोषाध्यक्ष घनश्याम राय, वरिष्ठ भाजपा नेता ललन प्रसाद सिंह, अनिल कुमार भारती, BJP नेत्री आभा सिंह, विजय शंकर सिंह व फिल्म अभिनेता अमिय कश्यप, लगोरी संघ के जिला अध्यक्ष बब्बन कुमार पवन, प्रसिद्ध व्यवसायी विनोद हिसारिया, RSS के जिला कार्यवाह मनोरंजन प्रसाद वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा JDU के महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।
इधर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, आरसी एकेडमी के निदेशक मुकेश प्रसाद, राजकुमार नवाब, विजेंद्र कुमार, वीरेश कुमार सिंहा, नवीन कुमार सिन्हा, अलख कुमार सिन्हा, संजय कुमार, अधिवक्ता रविश कुमार सिन्हा, रविन्द्र मनोहर, राजीव कुमार आदि श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं।
 बेगूसराय BJP के स्थापना काल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह से BJP के प्रथम जिला महामंत्री बने। राधा बाबू तीन बार भाजपा जिला अध्यक्ष, दो बार बेगूसराय विधानसभा से प्रत्याशी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सहित भाजपा के प्रमुख पदों पर रहें।
वर्ष 1990 तथा 1995 में राधा बाबू के बेगूसराय से चुनाव लड़कर पहली बार भाजपा की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस कारण कांग्रेस से लगातार जीत रहे स्व. भोला सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। इसी क्रम में 1990 में सीपीएम के राजेंद्र सिंह तथा 1995 में कामरेड वासुदेव सिंह विजय हुए। भाजपा की बढ़ती ताकत देखकर जब भोला बाबू (सांसद डॉ. भोला प्रसाद सिंह), भाजपा में आए तो वर्ष 2000 में बेगूसराय विधानसभा से जीत सके। राधा बाबू के सान्निध्य में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजनीति के गुर सीखे तो दर्जन से अधिक अधिवक्ता उनके साथ जुड़कर वकालत की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!