संयमित भाषा व अनुशासन का पालन करने से ही भाजपा होगी मजबूत : राजकिशोर सिंह rajkishor
Ad Place!

संयमित भाषा व अनुशासन का पालन करने से ही भाजपा होगी मजबूत : राजकिशोर सिंह rajkishor



THN Network

BINOD KARN 

BEGUSARAI : भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक राज किशोर सिंह ने कहा है कि संयमित भाषा व अनुशासन का पालन करने से ही भाजपा मजबूत होगी। वे रविवार को विकास विद्यालय डूमरी, बेगूसराय में आयोजित भाजपा नगर मंडल दो के कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता को कितना बोलना चाहिए, कहां बोलना चाहिए, किसको और क्यों बोलनी चाहिए यह हमेशा याद रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच अनुशासन ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। जिसमें शीर्ष नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा हम कार्यकर्ता उसे मजबूती के साथ विधानसभा पहुंचाने का काम करेंगे। यही पार्टी का अनुशासन कहता है। 




 बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल दो के अध्यक्ष विनोद सिंह ने की। अध्यक्षता करते हुए विनोद सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रमों को मूर्तरूप देने में कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं उनके योगदान को सराहा है। उन्होंने कहा कि नगर मंडल दो के सभी कार्यकर्ता पार्टी के आदेश को अक्षरशः पालन करते हुए लोकसभा चुनाव में बेहतर काम किया है जिसके लिए उन्हें बधाई है। कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। साथ ही भाजपा द्वारा निर्धारित तिरंगा यात्रा, पौधारोपण, बूथ सशक्तिकरण के अलावा आगामी तीन माह की योजनाओं पर गहन विचार विमर्श किया गया है। 

कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नगर मंडल दो के 80 कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक का संचालन नगर निगम के वार्ड पार्षद सह नगर मंडल दो के महामंत्री वशिष्ठ शर्मा ने किया। वही विधि व्यवस्था दिनेश साह द्वारा व्यवस्थित किया गया। इस बैठक में जिला महिला मोर्चा के महामंत्री संजना जायसवाल, भाजपा के पूर्व महामंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!