एमएलसी सर्वेश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक
Ad Place!

एमएलसी सर्वेश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक


THN Network


BINOD KARN 
BEGUSARAI : दरभंगा स्नातक क्षेत्र से एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बिहार में एनडीए के वास्तुकार थे, जिसने 2005 में बिहार के नए युग की शुरुआत की। उनके निधन से बिहार की बहुत बड़ी क्षति हुई है। वे सुशील कुमार मोदी के शव यात्रा में शामिल होने के लिए पटना रवाना होने से पूर्व अपने आवास पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुशील मोदी जी ने मुझे योग्यता के आधार पर जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से 2015 में भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए विधायक का टिकट दिया। वह एक ईमानदार, व्यवस्थित, तर्कसंगत और दूरदर्शी राजनेता थे। बिहार उन्हें सदैव याद रखेगा। ईश्वर उन्हें चिर शांति प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!