महर्षि मेही के जन्मदिवस पर बखरी में निकाली गई शोभायात्रा
Ad Place!

महर्षि मेही के जन्मदिवस पर बखरी में निकाली गई शोभायात्रा

THN Network

जन्मोत्सव पर भक्तों ने महर्षि मेही के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प 

BAKHRI/ BEGUSARAI : नगर क्षेत्र में महर्षि मेही जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पर मक्खाचक-बखरी के शिष्यों ने  गाजे-बाजे के साथ प्रभातफेरी सह शोभा यात्रा निकाली। शाेभा यात्रा महर्षि मेही आश्रम बखरी से निकल कर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: आश्रम पहुंची। इस दाैरान महर्षि मेही के चित्र फूलों से सजाकर रथ पर रखा गया था। 


आश्रम में आयोजित समारोह में प्रीतम महाराज ने महर्षि मेही के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। महर्षि के जीवन व चरित्र का बखान करते हुए कहा वे हमेशा दूसरों के सहयोग व सहायता को लेकर आजीवन लीन रहे। नि:स्वार्थ भाव से ईश्वर भक्ति के साथ मानव सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया तथा लोगों को कुशल जीवन व मोक्ष प्राप्ति का उपाय बताया। जबकि सत्संग के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। 


इस मौके पर कौशल्या देवी, देवकी देवी, चंद्रभूषण कुशवाहा, दिलीप केशरी, सुबोध देवी, तारा देवी, प्रियभाष चौधरी, राम प्रवेश पंडित, अनिल पौद्दार, केदार साहु, तपेन्द्र यादव, विनोद पंडित, हीरा साह, रंजीत साह, कन्हैया चौधरी, रामबाबू भगत, शकुन्तला देवी, कुसुम देवी, रामविलास महतो, राजो साह, अर्जुन यादव आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!