कर्नाटक की जीत पर बेगूसराय में बजे ढोल- नगाड़े, कांग्रेसियों ने किया खुशी का इजहार
Ad Place!

कर्नाटक की जीत पर बेगूसराय में बजे ढोल- नगाड़े, कांग्रेसियों ने किया खुशी का इजहार

THN Network 


BINOD KARN

BEGUSARAI : कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की विजय पताका लहराने के बाद जिले के कांग्रेसियों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सवार कुमार के नेतृत्व में काली स्थान से नगर पालिका चौक,  शहीद स्थल, न्यू मार्केट, हीरालाल चौक, थाना चौक होते हड़ताली चौक तक ढ़ोल- नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकाला तथा कर्नाटक की जनता को धन्यवाद व बधाई दी।  गगनभेदी नारों क़े साथ कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाते हुए एक- दूसरे का मुंह मीठा कराया।

  कांग्रेस की अपार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक अमिता भूषण ने भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का न मुखड़ा चला न दुखड़ा, 91 गालियों की जगह 9 काम गिनबा देते तो शायद कुछ भला होता। खैर बजरंगबली ने तो हाथों हाथ अपने अपमान का हिसाब चुकता कर लिया। उन्होंने कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय व प्रादेशिक  नेताओं को अपनी ओर से इस शानदार जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जीत हमेशा जिम्मेदारी के साथ आती है, हमारा पूर्ण विश्वास है कि हमारी सरकार कर्नाटक की जनता की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरेगी।
  जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने इस जीत का पूरा श्रेय कर्नाटक की जनता, स्थानीय कार्यकर्ता और नेता को दिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य संजय सिंह, कुमार रत्नेश टुल्लू, जय प्रकश गुप्ता, अधिवक्ता रजनीश कुमार आदि ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कर्नाटक में नफरत की दुकान पर ताला लगाते हुए मुहब्बत का दुकान खोल दी है। इस परिणाम का असर आने वाले राज्यों क़े विधानसभा पर ही नहीं बल्कि 2024 की लोकसभा पर भी होगा और नफरती राजनीति की हार होगी।
 जुलूस में जिला  शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिवाकर सिंह, नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, मटिहानी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, प्रभाशंकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, चंद्रभूषण झा, मो. कुदूस, छात्र नेता रवि कुमार, आलोक कुमार, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह, युवा कांग्रेस महासचिव राघव कुमार, अंकित कुमार आदि शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!