तारा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला आयोजित, हुई व्यापक चर्चा
Ad Place!

तारा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला आयोजित, हुई व्यापक चर्चा

THN Network 


BINOD KARN

BEGUSARAI: राष्ट्रीय “पंचायती राज दिवस” पर आज जिले के  बिक्रमपुर तारा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद सिंह ने कहा कि 29 विषय हमारा है, इसको धरातल पर लागू किया जाए। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्राह्मदेवा नन्द पासवान ने कहा कि पाँच तत्व से बना पंचायत है। जहाँ  सभी मिलकर फैसला लेते है। कार्यक्रम संयोजक राजकिशोर सिंह  ने कहा कि अब पंचायत के अधिकार के लिए लम्बे संघर्ष के लिए तैयार रहें। मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हर सरकार हमें ठगने का काम कर रही है, विधि शेल के संयोजक ने कहा कि टैक्स कलेक्शन का लाभ पंचायत को मिले। मंच का संचालन करते हुए सोमेश चौधरी ने कहा कि खेल कूद को पंचायत का हिस्सा बनाये। 

ग्राम स्वराज की जब भी बात होती है तो पहला नाम महात्मा गाँधी का आता हैं। महात्मा गांधी को इहलोक सिधारे इतने वर्ष हो गए, उसके बाद भी मैं अनुभव से कह सकता हूँ कि ग्रामीण विकास में पूज्य बापू का जो दर्शन था वो आज भी शत प्रतिशत लागू नहीं किया गया है, जो आज भी प्रासंगिक है। लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद् (AIPP ) पंचायती  सरकार को  तीसरी सरकार  का दर्जा को लेकर हमेशा संघर्ष करती रही हैं, हमें  पंचायती राज पर 29 विषय का अधिकार तो दिया गया, लेकिन उसे पंचायत में 
केवल झुनझुना बना दिया हैं।


हमारे नाम पर फैसला अधिकारी लेते हैं, जो सरासर गलत हैं, हमें सिर्फ रबड़ स्टाम्प बनाया गया है। हमें ग्राम सभा के अधिकार में किसी की भी दखलंदाजी पसंद नहीं हैं। खेल कूद को 29 विषय में नहीं रखा गया हैं। जिससे पंचायत के युवक युवतियाँ  खेलकूद में अपने विकास से वंचित रह जाते हैं। 11वीं अनुसूची में संसोधन करके इसे जोड़ा जाए। इस प्रस्ताव को भी इस बैठक में व्यापक चर्चा करके पास किया जाए। केन्द्र और राज्य सरकार की तरह पंचायती सरकार को भी तीसरी सरकार का दर्जा मिलना चाहिए।  प्राथमिकता पहले थी, आज उसे सशक्त करने की जरूरत हैं। मुखिया संघ के सचिव अरविन्द राय, मुरारी जी ने भी संबोधित किया। अमित देव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जिला पार्षद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में मुखिया व जिला पार्षद शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!