अनुशासन के साथ ही सहिष्णु व विनम्र बनाता है खेल : ईडी आर के झा
Ad Place!

अनुशासन के साथ ही सहिष्णु व विनम्र बनाता है खेल : ईडी आर के झा

THN Network (Desk): 




BINOD KARN

BEGUSARAI: अनुशासन के साथ ही खेल हमारे दिनचर्या को नियमित बनाती है। यह इंसान को सहिष्णु व विनम्र बनाती है। राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश कुमार सिन्हा का खेल प्रतिभाओ को तलाशने का यह प्रयास अभूतपूर्व है । बरौनी रिफाइनरी जिले में खेलों के समग्र विकास में सकारात्मक सहयोग करती रहेगी। ये बातें बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख आर के झा ने सांसद खेल महोत्सव- 2023 के तहत जिलास्तरीय ताइक्वांडो खेल के उद्घाटन के मौके पर कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नई-नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएगी।
बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक ( तकनीकी ) सत्यप्रकाश ने कहा कि खेल से यश, सम्मान, लोकप्रियता व धन की प्राप्ति होती है। खेल से अब रोजगार भी मिलने लगा है। उन्होंने इस आयोजन को दूरगामी सोच वाला बताया। उन्होंने राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के इस सार्थक पहल की प्रशंसा की। 
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव रजनीश रंजन ने कहा कि ताइक्वांडो खेल, बेगूसराय में काफी लोकप्रिय है। जिले के खिलाड़ी, राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते रहे हैं। बरौनी रिफाइनरी के सहयोग से जिले की खेल प्रतिभा नित्य नई सफलता का इतिहास लिख रहा है। 
कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने कहा कि कल्याण केंद्र, खेल आयोजन से लेकर जिले के प्रतिभाओं को संवारने का कार्य करती रहेगी। 
इस प्रतियोगिता का आयोजन बरौनी रिफाइनरी स्थित जुबली हाॅल में किया जा रहा है। इस समारोह में बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक ( मानव संसाधन) तरूण कुमार बिशई, बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक ( संविदा एवं सामग्री ) सह कल्याण केंद्र अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त राउत, क्रीड़ा भारती के जिला सचिव रणधीर कुमार, ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव नन्दु कुमार, रौशन कुमार, सुरेन्द्र किशोरी, राष्ट्रीय रेफ़री सुजीत कुमार, जिला कोच मणिकांत, कोच मो. फुरकान, मनोज स्वर्णकार, जय शंकर चौधरी, श्याम किशोर सिंह, श्याम कुमार समेत काफी गणमान्य उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत खेल महोत्सव के संयोजक नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शंभू कुमार ने किया। मंच संचालन कल्याण केंद्र उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्लबों के 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मालूम हो कि सांसद खेल महोत्सव- 2023 के अंतर्गत खो-खो, फूटबाॅल, वाॅलीवाल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो समेत छः खेलो का आयोजन हो रहा है।

प्रथम दिन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का परिणाम  इस प्रकार रहा-

कैडेट बालिका वर्ग के 41 किलो ग्राम वजन में तन्नु कुमारी (बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण पदक, स्वीटी कुमारी (बलिया) रजत, सोनाली कुमारी (राज क्लब) कांस्य, कुमारी संध्या (आइडियल क्लब) कांस्य,  44 किलो ग्राम वजन छवि (बिहट) स्वर्ण पदक, भार्गवी भारद्वाज (ग्रीन लेंड) रजत , श्रेया (बरौनी), जिया कुमारी (कल्याण केन्द्र ) कांस्य पदक ,   44 किलो ग्राम वजन सुप्रिया कुमारी (बलिया) स्वर्ण पदक, वैष्णवी कुमारी(राज क्लब) रजत,अनुष्का पंडित (एसएस टाइगर),प्राची कुमारी (कल्याण केन्द्र) कांस्य,  51 किलो ग्राम वजन चाहत प्रिया भारती (राज क्लब) स्वर्ण पदक, शाकमभरी पांडेय (कल्याण केन्द्र) रजत ,अन्नू कुमारी (बच्चो की पाठशाला) कांस्य,  59 किलो ग्राम वजन संस्कृति जयसवाल (माउंट लिट्रा) स्वर्ण पदक,  ओवर 59 किलो ग्राम वजन आशी शांडिल्य (कल्याण केन्द्र) स्वर्ण पदक, 29 किलो ग्राम वजन स्मीता कुमारी (बलिया) स्वर्ण पदक, वंदना कुमारी (बलिया) रजत, सोनी कुमारी (ग्रीन लैंड) कांस्य पदक, 33 किलो ग्राम वजन प्रिया कुमारी (बच्चो की पाठशाला) स्वर्ण पदक, अंजलि कुमारी (बरौनी), रोशनी कुमारी (बलिया) कांस्य ,  37 किलो ग्राम वजन पायल कुमारी(बच्चो की पाठशाला) स्वर्ण पदक, स्वेता कुमारी (जीवन शक्ति तेघरा) रजत, सानवी सिमरन (बरौनी) कांस्य पदक जीती।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!