बेगूसराय जिले में 17 जनवरी को प्रवेश करेगी बिहार जोड़ो यात्रा, स्वागत को भव्य तैयारी
Ad Place!

बेगूसराय जिले में 17 जनवरी को प्रवेश करेगी बिहार जोड़ो यात्रा, स्वागत को भव्य तैयारी

THN Network





BINOD KARN 

BEGUSARAI: एक तरफ जहां कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा अपनी मुकाम के करीब पहुंच गई है वहीं ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर बिहार में जारी बांका से बोधगया की 1200 किलोमीटर की बिहार जोड़ो यात्रा की रफ्तार पकड़ रही है। यात्रा निर्धारित कार्यक्रम क़े तहत बेगूसराय जिले की सीमा में प्रवेश करने के करीब पहुंच गई है। बिहार जोड़ो यात्रा 17 जनवरी को अपराह्न में खगड़िया जिले की सीमा को छोड़कर बेगूसराय जिले में सिमरी बेला क़े पास प्रवेश करेगी जहाँ खगड़िया क़े कोंग्रेसियों द्वारा यात्रा का ध्वज बेगूसराय क़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। आगामी दो दिनों तक यह यात्रा बेगूसराय में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क़े नेतृत्व में सफर करती हुई समस्तीपुर बेगूसराय की सीमा रोसरा अनुमंडल क्षेत्र में समस्तीपुर क़े कांग्रेसजनों को सौंप दी जाएगी।

बेगूसराय जिले में यात्रा क़े समन्वयक कुमार रत्नेश टुल्लू ने बताया कि यात्रा को लेकर जिले क़े कांग्रेसजनों में भारी उत्साह का माहौल है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता इसमें शिरकत करने को उत्साहित है। 17 जनवरी को अपराह्न में बेला सिमरी चौक,  परिहारा, बगरास होते हुए बखरी बाजार के रामा पैलेस क़े पीछे संतपॉल मॉडल स्कूल पहुंचेगी जहाँ से रात्रि विश्राम क़े पश्चात् अगले दिन 18 जनवरी को झंडोतोलन क़े उपरांत बखरी बाजार अम्बेदकर चौक होते हुए मध्य विद्यालय कुम्हारसों में दोपहर क़े भोजन क़े लिए रुकेगी। जहां सभा करते हुए गढपुरा में श्रीकृष्ण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए छौराही प्रखंड क़े एकम्बा, परोरा, एजनी  होते हुए छौराही प्रखंड के मध्य विद्यालय सांवत हिंदी मे रात्रि विश्राम करेगी।19 जनवरी को सुबह  झंडोतोलन क़े उपरांत बखड्डा चौक पर डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण क़े बाद  चौफर, शाहपुर, चलकी गाँव होते हुए दौलतपुर में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क़े पम्प पर दोपहर का भोजन क़े उपरान्त सागी होते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर प्रस्थान करेगी। जहाँ बेगूसराय- समस्तीपुर सीमा पर समस्तीपुर क़े कार्यकर्ताओं को यात्रा का झंडा समर्पित किया जाएगा।

यात्रा में शामिल रहेंगे ये प्रमुख नेता 


यात्रा में प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधानमंडल दल क़े नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, आनंद शंकर, क्षत्रपति यादव, समीर कुमार, कुमार आशीष, चुन्नू सिंह शामिल होंगे। इससे पूर्व यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थको की भागीदारी देखी जा रही है। इधर कार्यक्रम क़े बारे में पूछने पर बेगूसराय की पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने बताया कि राहुल गांधी जी ने जिन उद्देश्यों क़े साथ देश भर में भारत जोड़ो यात्रा कर भाईचारे का संदेश घर- घर तक पहुँचाया है और देशवासियों की इसमें ज़ो उत्साहित भागीदारी दिखी है। उसी तर्ज पर हम बिहार कांग्रेस क़े लोग इस यात्रा से संदेश देने का प्रयास कर रहे हैँ। लोगों की इसमें भागीदरी और समर्थन को देखते हुए हम आश्वास्त हैँ कि यह देश नफरत से नहीं प्यार से आगे बढेगा। इतनी कड़ाके की सर्दी में भी कार्यकर्त्ता जिस जोश से तैयारी में जूटे है यह यात्रा निश्चित तौर पर इतिहास रचने का काम करेगी.


कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं ये नेता


 राजनीकांत पाठक, संजय सिंह, राजेंद्र पासवान, जयप्रकाश साह, अमित कुमार, सावर कुमार, रामस्वरूप पासवान, रजनीश सिंह, शिवम गौतम, धर्मराज सहनी, उदय सिंह, अभाष झा , सतीश कुमार बीरु, कमलेश कंचन, शांति झा, नाज हसन, राजेश महतों, ब्रजेश कुमार, परमानंद चौधरी, उदय सिंह, सुरेश पासवान, रामकृपाल चौधरी, वीरेश्वर महतों, अवनीश कुमार, प्रभासु बिट्टू, आनंद प्रेम आदि।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!