विकास एवं अन्य कार्यों में स्त्री-पुरुष दोनों का साथ जरूरी : डाॅ. सुधा झा
Ad Place!

विकास एवं अन्य कार्यों में स्त्री-पुरुष दोनों का साथ जरूरी : डाॅ. सुधा झा

बिहार डेस्क (THN Network)




BINOD KARN


BEGUSARAI: महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज बेगूसराय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन करते हुए MBA college की प्राचार्य डाॅ. सुधा झा ने कहा कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि समाज में संतुलन के लिए स्त्री व पुरुष दोनों जन्म जरूरी है तो फिर विकास एवं अन्य कार्यों में दोनों का साथ क्यों नहीं। 

कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रो. सबाहत अंजुम ने पीपीटी के माध्यम से इससे संबंधित सभी एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। डाॅ. अभिजीत कुमार तथा प्रो. आदिया ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें स्वयं भी जागरूक होने की जरूरत है। शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसरों तक बेहतर पहुंच के साथ, लाखों भारतीय महिलाएं देश के कार्यबल में प्रवेश कर रही हैं। यह महत्वपूर्ण है कि संस्थान महिलाओं को सुरक्षित जीवन और सुरक्षित कार्य करने का वातावरण प्रदान करने के संदर्भ में एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने 25 नवंबर 2022 से 10 दिसम्बर 2022 तक महिला पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है।अधिनियम-2013 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक या निजी और संगठित या असंगठित क्षेत्रों में प्रत्येक नियोक्ता की जिम्मेदारी है। नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों के लिए समय-समय पर अधिनियम के प्रावधानों और महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और लैंगिक रूढ़िवादिता को समाप्त करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए संवेदीकरण कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए भी अनिवार्य किया गया है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

उक्त अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत एमबीए की प्रशिक्षु दामिनी कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर प्रो सबाहत अंजुम, प्रो. आदिया, डाॅ. अभिजीत कुमार प्रो. गोपाल कुमार, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. विक्रमादित्य, डाॅ. नीरज कुमार, प्रो. पुष्प गौतम, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. सुधांशु शेखर तथा प्रिंस कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी आरंभ किया गया। मंच संचालन प्रो. परवेज यूसुफ ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!