चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
Ad Place!

चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

THN Network

बेगूसराय में राज्य स्तरीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता शुरू 



BINOD KARN 

BEGUSARAI : अखिल बिहार शतरंज संघ पटना से मान्यता प्राप्त बेगूसराय शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 9 से 12 जून तक बिहार राज्य स्तरीय अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बेगूसराय के स्थानीय नेशनल शतरंज खिलाड़ी विष्णु वैभव के साथ शतरंज की चाल चलकर उद्घाटन किया। 



अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार के खिलाड़ी शतरंज में आगे आ रहे हैं। प्रतिभाओं की कमी नहीं है। स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप में बेगूसराय के खिलाड़ी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। काफी समय के बाद बेगूसराय में स्टेट लेवल का टूर्नामेंट हो रहा है। स्थानीय लोगों को भी शतरंज को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रतियोगिता में बिहार के 20 जिले के लगभग सौ खिलाड़ी खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में चयनित दो बालक और दो बालिका को नेशनल शतरंज में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। उद्घाटन समारोह में बिहार शतरंज संघ पटना के उपाध्यक्ष जेपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश कुमार सिंह, आयोजक सचिव मुकेश कुमार, सचिव विजेता कुमारी, कोषाध्यक्ष स्वीटी कुमारी, समीर शेखर, अरविंद कुमार मौजूद रहे।






Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!