Tiranga Yaatra : भारतीय सेना के शौर्य को पूरे विश्व ने देखा : गिरिराज सिंह
Ad Place!

Tiranga Yaatra : भारतीय सेना के शौर्य को पूरे विश्व ने देखा : गिरिराज सिंह

THN Network

बेगूसराय में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा



BINOD KARN 

BEGUSARAI : केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह के नेतृत्व में रविवार की शाम हर-हर महादेव चौक से टेढ़ीनाथ मंदिर स्थित शहीद स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके आकाओं के सीने पर दागी गई मिसाइल है। यह भारत की रणनीतिक परिपक्वता, निर्णायक नेतृत्व और तीनों सेनाओं के शौर्य का वैश्विक उद्घोष है। भारत ने दिखा दिया है कि वह बिना युद्ध की घोषणा किए दुश्मन की सीमा में घुसकर जवाब देने में सक्षम है। भारतीय वायुसेना ने मात्र 90 मिनट में पाकिस्तान पर इतने मिसाइल दागे कि वह घुटनों पर आ गया।


खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ने की क्षमता रखता है। इसी का नतीजा है कि आज भारत ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर धूल चटा दी। 

नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की सेना को खुली छूट दी और सेना ने अपने पराक्रम का परिचय दिया। सेना ने आतंकवादियों के सभी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि सेना के सम्मान में यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरे देश के राष्ट्रवादी नागरिक, सेना के साथ है।
तिरंगा यात्रा में कृष्ण मोहन पप्पू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मुन्ना, कामिनी कंचन, विकास कुमार, सुमित सनी, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला मंत्री शुभम कुमार, जिला प्रवक्ता अमित कुमार, प्रभाकर राय, संजीव सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह आदि शामिल रहे।






Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!