THN Network
140 वर्ष पुराने बेगूसराय वकील संघ भवन के जीर्णोद्धार के बाद MLC ने किया उद्घाटन
BINOD KARN
BEGUSARAI : दरभंगा स्नातक क्षेत्र से MLC सर्वेश कुमार ने कहा है कि देश के संविधान में जो व्यवस्था दी गई है उसे मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान ने स्पष्ट रूप से कार्यपालिका, न्यायपालिका व विधायिका की व्यवस्था की है। न्यायपालिका में जो पीलर्स है वह हैं वह विद्वान अधिवक्ता हैं। वे सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित वकील संघ के 140 वर्ष पुरानी भवन के जीर्णोद्धार के बाद उसका उद्घाटन कर रहे थे। गौरतलब हो कि उक्त भवन के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने अपने फंड से राशि देने की अनुशंसा की थी।
MLC श्री कुमार ने कहा कि न्यायपालिका को व्यवस्थित करना हम सबका दायित्व है। देश के संविधान में व्यवस्था है। उस व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है, जिससे देश का विकास समग्रता से हो।
इस अवसर पर वकील संघ संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो व सचिव विजयकांत झा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार व सचिव अजय कुमार उर्फ मुन्ना जी, अधिवक्ता सुदर्शन कुमार, ऋषिकेश पाठक, प्रिंस कुमार, ललितेश पाठक, पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, ब्रजनन्दन साहू, संतोष कुमार, पूर्व पीपी मंसूर आलम, श्रीमती शांति स्वामी, श्रीमती मनीषा कुमारी, संजीव कुमार सिंह आदि ने विधानपार्षद सर्वेश कुमार को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मौके पर दोनों संघ के सदस्यगण व गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्रज नंदन कुमार द्वारा किया गया।