THN Network
बेगूसराय के मुकेश कुमार जैन फिर बने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य
BINOD KARN
BEGUSARAI : राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन किया गया है। 11 सदस्यीय आयोग का अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी को मनोनीत किया गया है।
बेगूसराय मुंगेरीगंज निवासी मुकेश कुमार जैन को बिहार सरकार ने एक बार फिर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। इससे पहले भी जब जदयू और राजद की सरकार थी, उस समय भी मुकेश जैन अल्पसंख्यक आयाेग के सदस्य थे। जदयू जब राजद से अलग हुई तो आयोग को भंग कर दिया गया। अब फिर से आयोग का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष समेत 11 सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, गुलाम रसूल बलियावी को आयोग का अध्यक्ष, लखिंदर सिंह और मौलाना उमर नूरानी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अलावा 8 लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया है। इन सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।
मुकेश कुमार जैन के अल्पसंख्य आयोग का सदस्य बनने पर आर्यभट्ट कोचिंग को निदेशक प्रो अशोक कुमार अमर, जदयू जिलाध्यक्ष सह Ex. MLC रूदल राय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, BJP नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, BJP जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, कृष्ण मोहन पप्पू समेत जिले के व्यवसाइयों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।