गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर में सचिव अखिलेश ने फहराया तिरंगा, याद किए गए शहीद व सेनानी
Ad Place!

गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर में सचिव अखिलेश ने फहराया तिरंगा, याद किए गए शहीद व सेनानी

THN Network


विकसित राष्ट्र निर्माण में सभी निभाएं अपनी भूमिका : MLC सर्वेश कुमार 


BINOD KARN 

BEGUSARAI : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर में व्रजेश कुमार फाउंडेशन के सचिव अखिलेश कुमार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने आजादी की लड़ाई में शामिल अमर शहीद व स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए नमन किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। निदेशक सह दरभंगा स्नातक क्षेत्र के एमएलसी सर्वेश कुमार, गंगा ग्लोबल B.Ed. काॅलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार, MBA काॅलेज के प्राचार्य डॉ. सुधा झा तथा गंगा ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार उपस्थित थे।
MLC सर्वेश कुमार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कुर्बानी देने वालों के सपनों को साकार करने के लिए काम करना चाहिए, तभी हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा। B.Ed. काॅलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर लघु नाटक का मंचन भी किया गया। मंच संचालन प्रशिक्षु शालिनी प्रिया एवं कन्हैया कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी प्रो. परवेज यूसुफ ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!