अगस्त क्रांति पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, वीर शहीदों को किया याद
Ad Place!

अगस्त क्रांति पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, वीर शहीदों को किया याद



THN Network

BINOD KARN 

BEGUSARAI: अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीदों को याद करते हुए 9 अगस्त को बेगूसराय कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आनंद प्रेम के नेतृत्व में नगर पालिका चौक श्रीकृष्ण बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीद स्थल तक पैदल मार्च निकाला गया और 
वीर शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किया गया। कहा गया कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े आंदोलन की कड़ी में अगस्त क्रांति एक महत्वपूर्ण और निर्णायक पड़ाव था जिसने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से बाहर जाने को मजबूर कर दिया। 
  अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगाँठ पर कांग्रेस क़े पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम स्वरुप पासवान ने शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री पासवान ने कहा कि आजादी के इतिहास में कई लड़ाइयां लड़ी गईं। देश के हजारों आंदोलनकारी शहीद हुए लेकिन पूज्य बापू ने तानाशाही के खिलाफ जंग में अपने कंधे नहीं झुकाया। भारत छोडो आंदोलन का वो क्रान्तिकारी और ऐतिहासिक नारा दिया जिसने तानाशाही की चूलें हिला दी। आज हम सब उसी ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने और अपने वीर शहीदों को नमन करने यहाँ एकत्रित हुए हैं। 
   कांग्रेस लीगल सेल क़े जिलाध्यक्ष संजय सम्राट, अधिवक्ता आलोक कुमार और सोशल मीडिया सेल के मोहित कुमार ने उपस्थित लोगों से अपने वीर शहीदों को उनकी कुर्बानी जाया नहीं होने देने की अपील करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने संघर्ष की ज़ो विरासत हमें सौंपी है हम उसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगस्त क्रांति और भारत छोडो आंदोलन हमें अपने इस कर्तव्य को याद दिलाने का दिवस है।
 कांग्रेस के जयप्रकाश साह, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला कांग्रेस नेता रत्नेश टुल्लू ने इस मौके पर वीर शहीदों को माल्यार्पण और नमन करते हुए अगस्त क्रांति दिवस की ऐतिहासिकता पर अपनी बात रखी।
  मौके पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेम, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह, पूर्व महासचिव सावर कुमार, डंडारी प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, अधिवक्ता आलोक कुमार, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह, सचिन कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू, रामप्रवेश शर्मा, धीरज कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार, जुल्फिकार, अमित कुमार, विनोद कुमार, अमरेंद्र सिंह, शिवम कुमार, प्रभांशु कुमार बिट्टू, आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!