Holi पर कैसे रहेगा Peaceful, बखरी थाना पर SDPO ने शांति भंग करने वालों को दी चेतावनी
Ad Place!

Holi पर कैसे रहेगा Peaceful, बखरी थाना पर SDPO ने शांति भंग करने वालों को दी चेतावनी

THN Network (Desk): 



GAURAV KUMAR 

BAKHRI/BEGUSARAI : होली के मौके पर बखरी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संडे को शांति समिति की बैठक हुई।

SDPO चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में शांति भंग करने वालों को चेतावनी दी गई। बैठक में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने सभी लोगों से होली त्योहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस गश्ती सक्रिय रहेगी। SDPO चंदन कुमार ने कहा कि शराब पीना, डीजे पर अश्लील गाना बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। वही BDO मनोरमा कुमारी ने कहा कि होलिका दहन करने वाले स्थलों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भावपूर्ण भाईचारे से मनाना है। जबकि CO शिवेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर रहेगी। 

मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम, प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, CPI के अंचल मंत्री शिव सहनी, पूर्व मुखिया शिवनारायण राम, RSS के मनोरंजन वर्मा, पार्षद मधुसूदन महतो,  अनुमंडल अधिवक्ता संघ के सचिव गौरव कुमार, पूर्व पंसस पंकज पासवान, मुखिया योगेन्द्र राय, रामप्रसाद महतो, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कंचन, बलराम कुशवाहा, सुरेश यादव, मुकेश यादव, जवाहर राय, उमेश पाठक, मो अलीराज, मो. रजाउर रहमान, बबन पासवान, पीएसआई देवेन्द्र कुमार सत्यार्थी, राहुल राय, प्रियंका मिश्रा, अनु कुमारी के अलावे बड़ी संख्या में डीजे संचालक आदि मौजूद थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!