चित्रांश मंच ने जिले के साहित्यकार मुकुल लाल इल्तिजा व प्रदीप बिहारी को किया सम्मानित
Ad Place!

चित्रांश मंच ने जिले के साहित्यकार मुकुल लाल इल्तिजा व प्रदीप बिहारी को किया सम्मानित

THN Network 



BINOD KARN

BEGUSARAI: चित्रांश मंच, बेगूसराय ने कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद की 143वीं जयंती के अवसर पर केडीएम पैलेश में सोमवार को अपराह्न में समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जिले के दो साहित्यकार को उनके साहित्यक क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए चित्रगुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार व कवि मुकुल लाल इल्तिजा और हिंदी, मैथिली भाषा के साहित्यकार प्रदीप बिहारी को मुख्य अतिथि जीडी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक आरबी वर्मा और चित्रांश मंच के संरक्षक समीर शेखर, पुनिल सिन्हा और दिलीप सिन्हा, संजीत श्रीवास्तव, चन्दन सोनू, संजीव कुमार सिन्हा, मुकेश सिन्हा, रितेश सिन्हा ने बुके, मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया। पहले सत्र में सम्मान समारोह और दूसरे सत्र में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। पहले सत्र में सम्मान समारोह के बाद लोगों ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व पर अपने अपने विचार रखे। 

सम्मान समारोह के बाद कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के प्रतिष्ठित कवि अशांत भोला, रामा मौसम, प्रफुल्ल मिश्रा और रंजू ज्योति द्वारा कविता का पाठ किया गया। कवि अशांत भोला के मुक्तक पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। वहीं रामा मौसम के प्रेम गीत, रंजू ज्योति की स्त्रियों पर आधारित कविता और प्रफुल्ल मिश्रा की कविता दिल्ली बहुत हसीन है पर लोग वाह वाह कर बैठे। कवि सम्मलेन में सम्मानित प्रदीप बिहारी और मुकुल लाल इल्तिजा ने भी कविता पाठ किया। 

सम्मान समारोह सत्र का मंच संचालन दीपक कुमार ने किया जबकि कवि सम्मलेन का मंच संचालन कवि प्रफुल्ल मिश्रा ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत चन्दन सोनू ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर शेखर और पुनिल सिन्हा ने की। धन्यवाद ज्ञापन दिलीप सिन्हा ने किया।

 समारोह में उपमहापौर अनीता राय, वार्ड पार्षद उमेश राय, चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा, महामंत्री सुनील सिन्हा, रविन्द्र मनोहर, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, डॉ. डी के वर्मा, प्रमोद सिन्हा, बिनु सिन्हा, इंद्र मोहन प्रसाद, राजकुमार नवाब, अरविंद चंद्र वर्मा, रविन्द्र चंद्र वर्मा, पूनम सिन्हा, पुरषोतम सिन्हा, प्रगति सिन्हा, जया श्रीवास्तव, किरण वर्मा, संदीप सिन्हा, दीपक सिन्हा सहित काफी संख्या में चित्रांश उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!