CM नीतीश की माता स्मृतिशेष परमेश्वरी देवी Aditional P. H. C. का केशावे में उद्घाटन
Ad Place!

CM नीतीश की माता स्मृतिशेष परमेश्वरी देवी Aditional P. H. C. का केशावे में उद्घाटन

THN Network (Desk): 



NTPC से 50 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएगी उपकरण : प्रो राकेश सिन्हा

BINOD KARN

BEGUSARAI: राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि बेगूसराय जिले के विकास के मामले में हम सब एक हैं। प्रतिस्पर्धा हो सकती है लेकिन मिलकर विकास करनी है। सार्थक जीवन जिएं निरर्थक जीवन नहीं। ईमानदारी के साथ काम करने की जरूरत है। प्रो. सिन्हा शनिवार को बरौनी प्रखंड अंतर्गत केशावे पंचायत के तेरहपाई में एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित स्मृति शेष परमेश्वरी देवी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही।

बताते चलें कि मटिहानी के पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह, मुखिया गोपाल सिंह व संजीव सिंह के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता के नाम पर दस कट्ठा जमीन दान दिया था। बोगो सिंह ने परमेश्वरी देवी के निधन के तुरंत बाद उक्त अस्पताल के निर्माण की घोषणा की थी। सरकार से जमीन नहीं मिलने पर बोगो ब्रदर्स ने करोड़ों की निजी जमीन अस्पताल के लिए सरकार के नाम कर दिया था। जिस जमीन पर आज भवन बन कर तैयार है।


प्रो. सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय में प्रदूषण अधिक है। इसको लेकर बेगूसराय में एयर प्रदूषण मीटर लगना चाहिए। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर बेगूसराय को प्रदूषण मुक्त कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में NTPC बरौनी के CSR FUND से 50 करोड़ के सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरण मुहैया कराए। साथ ही जिला प्रशासन सभी सुविधाओं की व्यवस्था करें। ताकि अस्पताल का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा मटिहानी- शाम्हो पुल जो बन रहा है वो बालू के नीचे था। बोगो सिंह के द्वारा आवाज उठाने पर इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। आगामी तीन माह में टेंडर हो जाएगा। दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा बोंगो सिंह अपूर्व है। मटिहानी की जनता अफसोस कर रही है। आने वाला समय बोगो सिंह का है और उसी का रहेगा। उन्होंने कहा कि बीहट में अंडरपास की जगह एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।  बेगूसराय में हवाई मार्ग का रास्ता भी जल्द साफ हो जाएगा। 

देश को मोदी ऐसे नेता की आवश्यकता: बोगो


इस अवसर पर मटिहानी के पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा कि देश में मोदी की आवश्यकता है। लेकिन बेगूसराय के तमाम सांसदों ने बेगूसराय के साथ धोखा दिया है। बेगूसराय का बेटा ही बेगूसराय की आवाज को संसद में उठाने का काम करेगा। उन्होंने कहा संघर्ष के बल पर शाम्हो को हिन्दुस्तान के नक्शे पर लाया हूं। प्रो. सिन्हा ने शाम्हो मटिहानी पुल बनाकर बेगूसराय का उद्धार कर दिया। उन्होंने कहा बोंगो सिंह नहीं हारा है बेगूसराय की आवाज हारी है। ढाई साल से अस्पताल बनकर तैयार था लेकिन जिला प्रशासन ने शुभारंभ नहीं करवाया।

जीडी कालेज बेगूसराय के प्राचार्य डॉ राम अवधेश सिंह ने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा व स्वास्थ अति महत्वपूर्ण है। वही आगत अतिथियों का स्वागत व समारोह की अध्यक्षता करते हुए केशावे मुखिया गोपाल कुमार सिंह ने कहा बरौनी रिफाइनरी के जहर से पांच पंचायत चकबल्ली , महना, केशावे, मोसादपुर सहित अन्य पंचायत के लोग प्रभावित हैं। खासकर कैंसर और चर्म रोग से। उन्होंने राज्यसभा सांसद से आग्रह किया कि आप बरौनी रिफाइनरी से उत्तम स्वास्थ्य सेवा बहाल कराने की कृपा करें। हवाई अड्डा बनाकर हवाई सेवा बहाल कराएं। आगत अतिथियों को चादर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

मंच संचालन बरौनी के पूर्व प्रमुख डॉ. रजनीश कुमार ने किया। समारोह को जदयू नेता रामवरण सिंह, रामपदारथ सिंह, विमल कुमार सिंह, प्रधान चन्द्रशेखर सहनी, उमेश सिंह, नेपाली महतों, अरविन्द कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, रामकिशोर सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर मंचासीन भाजपा नेता बलराम प्रसाद सिंह, शंभू सिंह, रामकल्याण सिंह, देवेन्द्र पोद्दार, राजकिशोर सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।इस अवसर पर केशावे पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!