पुष्पा शर्मा ने नगर आयुक्त के समक्ष किया प्रदर्शन, जनसमस्याओं पर हुई हमलावर
Ad Place!

पुष्पा शर्मा ने नगर आयुक्त के समक्ष किया प्रदर्शन, जनसमस्याओं पर हुई हमलावर

 






BINOD KARN


BEGUSARAI: संघर्ष से सत्ता पाने की राह ढूंढ़ रही मेयर प्रत्याशी पुष्पा शर्मा ने मंगलवार को दर्जनों समर्थकों के साथ नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इससे पूर्व पुष्पा व उनके समर्थक विष्णु सिनेमा हॉल परिसर में जुटे और जुलूस निकाल कर मेन रोड, पटेल चौक, सदर अस्पताल रोड से गुजरते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जुलूस में शामिल महिला -पुरूष मांगों के समर्थन में जहां नारेबाजी कर रहे थे वहीं हाथों में मांग की तख्तियां लिए हुए थे। बाद में प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मुलाकात कर 11 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी वार्डों में सड़कों की सफाई युद्ध स्तर पर कराने, डेंगू महामारी के मद्देनजर फोगिंग व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने, बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को अविलंब चालू कराने, छठ पर्व के मद्देनजर तालाब कि सफाई कराने आदि प्रमुख रूप से शामिल है। 

नगर निगम परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को दूर करने को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण नगर निगम बेहाल हो गया है। 

बताते चलें कि पुष्पा शर्मा नगर निगम बनने से पूर्व 2007 से 2012 तक नगर परिषद की मुख्य पार्षद रही हैं। उनके कार्यकाल में ही बेगूसराय नगर परिषद से नगर निगम में प्रोन्नति पाया था। बेदाग छवि की पुष्पा शर्मा बेहतर प्रशासक के रूप में भी जानी जाती हैं। लेकिन उनके विरोधियों का कहना है कि पुष्पा शर्मा उस समय घर से निकली और सीधे मुख्य पार्षद बन गई। जो संघर्ष करके पद हासिल करते हैं वे जनता के दुःख दर्दों को अधिक समझते हैं। शायद यही वजह होगा कि जन समस्याओं को लेकर पुष्पा शर्मा ने संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया है।

जुलूस में शामिल जदयू महानगर जिलाध्यक्ष व पूर्व उपमुख्य पार्षद जवाहरलाल भारद्वाज ने कहा कि पुष्पा शर्मा के साथ काम करने का उन्हें मौका मिला है। वे संवेदनशील व संघर्षशील दोनों हैं। प्रशासनिक कार्यों में दक्ष होने के कारण उनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं। श्री भारद्वाज ने कहा कि मेयर प्रत्याशी के रूप में विभिन्न वार्डों का जितना पैदल जनसंपर्क अभियान पुष्पा शर्मा ने चलाया है उतना किसी और ने नहीं। यही कारण है कि मतदाता की पहली पसंद वे बन गई है। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त कुव्यवस्था पर सवाल उठाए और कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक वे लोग चैन से नहीं बैठेंगे। जुलूस में मुख्य रूप से रविन्द्र चौधरी, विनीत शर्मा उर्फ बाबी, संजय दिवाकर, अभय कुमार शर्मा आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!