BINOD KARN
BEGUSARAI : बेगूसराय जिला भाजपा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण में राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। श्री सिन्हा द्वारा रामदीरी लवहरचक, पसपुरा तथा सिंघौल में फलदार वृक्ष सहित पीपल, बरगद और औषधीय पौधे नीम, आंवला आदि का पौधा लगाया।
बताते चलें कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी तथा विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रो. सिन्हा ने कहा कि वृक्षारोपण का कार्यक्रम वर्तमान पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बहुत ही उचित स्थान पर किया गया। इसके लिए प्रो. सिन्हा ने बेगूसराय भाजपा जिला संगठन को धन्यवाद दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी एक अद्वितीय व्यक्तित्व है। मोदी जी के द्वारा जितनी भी योजनाएं लायी गई हैं वह सभी जनहितेषी हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ- साथ हम कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन योजनाओं को जनता तक पहुंचा करके कार्य को पूर्ण करें।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रभारी रामकल्याण सिंह, मीडिया प्रभारी मोनू कुमार, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला मंत्री बबलेश पार्थ सारथी, संजीव मुखिया, वशिष्ठ सिंह, लक्ष्मण, ओमप्रकाश पुटटू तथा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।